फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी विद्यापीठ में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि कल, महाविद्यालयों ने भी मांगे ऑनलाइन अावेदन

Sat, 26 Jun 2021 09:55 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
स्नातक, स्नातकोत्तर और सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम में दाखिले की कवायद शुरू हो चुकी है। काशी विद्यापीठ में जहां विलंब शुल्क के साथ प्रवेश परीक्षा के आवेदन भरे जा रहे हैं, वहीं महाविद्यालयों में भी प्रवेश आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन


काशी विद्यापीठ में 27 जून तक दो सौ रुपये विलंब शुल्क के साथ प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन किए जा सकेंगे। हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज ने सात जून से प्रवेश परीक्षा फार्म ऑनलाइन किया है। वहीं अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज में भी प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी गई।

हालांकि बीए, बीकाम, बीएससी, एमए, एमकाम, एमएससी, एलएलबी सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि निर्धारित नहीं है। कुलसचिव डॉ. एसएल मौर्य ने बताया कि विद्यापीठ के स्नातक, स्नातकोतर, व्यावसायिक, एमफिल व डिप्लोमा के विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिले का फार्म तीन अप्रैल से ही ऑनलाइन है। 200 रुपये विलंब शुल्क के साथ 27 जून तक आवेदन करने का मौका है। जबकि शोध प्रवेश परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि 30 जून तय है। 
विज्ञापन


पहली जुलाई से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

यूपी कालेज में प्रवेश परीक्षा का फार्म पहली जुलाई से ऑनलाइन करने का प्रस्ताव है। इस संबंध में 28 जून को प्रवेश समिति की बैठक बुलाई है। बैठक में प्रवेश परीक्षा फार्म ऑनलाइन करने की तिथि पर निर्णय लिया जाएगा। 

चल रही दाखिले की प्रक्रिया

जगतपुर पीजी कालेज, कालिकाधाम महाविद्यालय (सेवापुरी), डॉ. राममनोहर लोहिया पीजी कालेज (भैरव-तालाब), राजकीय महिला महाविद्यालय (बीएलडब्ल्यू), राजकीय महाविद्यालय (जक्खिनी) में भी दाखिले की प्रक्रिया शुरू है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें