फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूल भरी आंधी से उखड़े टिनशेड, गिरे पेड़, मौसम भी बदला

विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले तीन-चार दिनों से तेज धूप और गर्म हवा से परेशान लोगों को सोमवार को राहत मिली। सुबह से बादलों की आवाजाही लगी रही। सुबह नम पुरवा हवा चलने के बाद शाम चार बजे धूल भरी आंधी आई। करीब 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल रही हवा की वजह से शहरी और ग्रामीण इलाकों में कई जगहों पर छतों पर रखे टिनशेड उड़ गए तो कहीं बीच सड़क पेड़ गिर पड़े। इधर, आंधी शुरू होते ही एहतियातन बिजली विभाग ने भी बिजली काट दी।
विज्ञापन

सोमवार सुबह मौसम साफ रहा। दोपहर में धूप भी हुई, लेकिन हवा में नमी अधिक होने से असर कम रहा। शाम चार बजे अचानक धूल भरी आंधी आई। करीब आधे घंटे तक तेज हवा चलने से गर्मी से राहत मिली, लेकिन नुकसान भी हुआ। सड़क पर चलने वाले लोग जहां थे, वहीं रुक गए। कम दृश्यता की वजह से दो पहिया, चार पहिया वाहन चालकों को दिन में ही हेडलाइट ऑन करनी पड़ी। उधर, आम की फसल भी बेकार हो गई है। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि दक्षिणी भाग में साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से ही मौसम बिगड़ा है। दो दिन तक धूल भरी आंधी और बारिश की संभावना बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें