फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंघम की धुन पर लीठाचार्ज, वाराणसी पुलिस के दरोगा का टिकटॉक वीडियो वायरल

Mon, 22 Jun 2020 05:39 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
विज्ञापन
इंस्पेक्टर का वीडियो वायरल। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

वाराणसी जिले की पुलिस के एक दरोगा का टिकटॉक वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बताया जा रहा है कि यह वीडियो मंडुवाडीह थाने की लहरतारा चौकी इंचार्ज अजय कुमार का है, (amarujala.com इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं कर रहा है)।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो के आधार पर एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने जांच करा कर संबंधित दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है। उन्होंने कहा कि प्रकरण स्पष्ट हो जाए तो इस संबंध में आगे की कार्रवाई की जाएगी।


गौरतलब है कि इससे पहले वाराणसी के चौबेपुर थाने में तैनात दरोगा हर्ष सिंह भदौरिया का एके-47 के साथ टिकटॉक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एसएसपी ने उनका तबादला चोलापुर थाना के लिए कर दिया था। साथ ही हर्ष को सरकारी असलहा साथ रखने से प्रतिबंधित कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें