फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोमांच:डॉ. सुभाष ने 13 दिन तक पर्वतारोहण कर दो दर्रे और पांच ग्लेशियर पार किए, जानें रोमांचक सफर की पूरी कहानी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी के क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी डॉ़ सुभाष चंद्र यादव ने 13 दिन तक हिमाचल प्रदेश में पर्वतारोहण किया। इस दौरान उन्होंने दो दर्रे (15500 फीट और 14198 फीट), पांच ग्लेशियर और कई नदियों को पार किया।
विज्ञापन

बताया कि अभियान 23 जून से शुरू हुआ। उन्होंने हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले के छोटादारा (11778 फीट) से 3 सदस्यों के साथ रोमांचक अभियान की शुरूआत की। दुर्गम पहाड़ी रास्तों, 5 ग्लेशियरों (छोटा सिगरी, कोटलू, दुधोन, पूर्वीतोष, एनिपास ग्लेशियर), नदियों को पार करते हुए दो दुर्गम दर्रों सारा उमगा (15500 फीट) और एनिमल पास (14198 फीट) को सफलतापूर्वक पार किया। अभियान कुल्लू जिले के मलाना गांव के समीप मैजिक घाटी में 5 जुलाई समाप्त हुआ। इस दौरान पर्वतारोहण टीम को खराब मौसम, बर्फीले तूफान, पहाड़ी नदियों के उफान का भी सामना करना पड़ा। बताया कि वे लगभग 25 सालों से ट्रैकिंग कर रहे हैं। इस दौरान हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में लगभग 18 से 25 हजार ऊंचाई की डेढ़ दर्जन चोटियों को फतह कर चुके हैं। अभियान में शामिल 3 अन्य सदस्य कोलकाता के थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें