फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: शराब पीकर भाग रहे तीन युवकों का पीछा कर पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
शराब पीकर भाग रहे तीन युवकों का पीछा कर पकड़ा
विज्ञापन

- एडीसीपी वरुणा जोन बोले- तीनों खुद को या फिर किसी और को नुकसान पहुंचाते

माई सिटी रिपोर्टर

वाराणसी। शराब पीकर तेज रफ्तार में लहराते हुए बाइक चला रहे तीन युवकों को मंगलवार की रात पुलिस ने कचहरी स्थित गोलघर चौराहा पर रुकवाया तो वे भागने लगे। इस पर एडीसीपी वरुणा जोन ने तीनों का पीछा कर पांडेयपुर फ्लाईओवर पर पुलिस से घेराबंदी करा कर उन्हें रुकवाया। नशे में धुत तीनों युवकों को लालपुर पांडेयपुर थाने की पुलिस को सौंपा गया है।
विज्ञापन


एडीसीपी वरुणा जोन सरवणन टी मंगलवार की रात कचहरी क्षेत्र में मौजूद थे। उन्होंने एक बाइक पर सवार तीन युवकों को तेज रफ्तार में लहराते हुए देख कर पुलिस कर्मियों को उन्हें रुकवाने को कहा। इस पर तीनों ने अपनी बाइक की रफ्तार तेज कर दी और पुलिस लाइन की ओर भागे। इस पर एडीसीपी वरुणा जोन ने तीनों का पीछा किया। तीनों को पांडेयपुर फ्लाईओवर के ऊपर बाइक लेकर जाते देख एडीसीपी वरुणा जोन ने लालपुर पांडेयपुर थाने की पुलिस को वायरलेस सेट से मैसेज कर पांडेयपुर की ओर से बढ़ने को कहा। फ्लाईओवर के पुलिस ने घेर कर तीनों को पकड़ लिया। इसके बाद तीनों को लालपुर पांडेयपुर थाने भेजा गया। पूछताछ में तीनों सही से अपना नाम-पता नहीं बता पा रहे थे। एडीसीपी वरुणा जोन ने कहा कि तीनों की जो स्थिति थी, वह या तो खुद हादसे का शिकार हो जाते या फिर किसी अन्य को नुकसान पहुंचा देते। इसलिए तीनों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। शराब पीकर कोई भी यदि वाहन चलाते हुए मिला तो वह छोड़ा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें