फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू के तीन तीन नए मरीज, 159 पहुंचा आंकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में डेंगू का प्रकोप एक बार फिर बढ़ने लगा है। मंगलवार को तीन नए मरीज मिलने के बाद अब कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 159 पहुंच गई है। इसके अलावा 1839 घरों में चले सर्वे में एक घर में डेंगू का लार्वा भी मिला। जिसे मलेरिया विभाग की टीम ने नष्ट किया। डेंगू नियंत्रण को लेकर ही मलेरिया विभाग की ओर से शहरी और ग्रामीण इलाकों में लार्वा नष्ट कराने का अभियान चल रहा है। जिन जगहों पर लार्वा मिल रहा है, उसे नष्ट करने के साथ ही नोटिस भी दिया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी एससी पांडेय ने बताया कि मंगलवार को टकटकपुर में 51 वर्षीय महिला, छोटालालपुर में 37 वर्षीय महिला और पुलिस लाइन में 30 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस बीच अस्पतालों में वायरल फीवर, डेंगू के 60 मरीज भर्ती हैं। इसमें दीनदयाल अस्पताल में 20, मंडलीय अस्पताल, बीएचयू में छह-छह मरीजों का इलाज चल रहा है। मंगलवार को मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा की इमरजेंसी में बना डेंगू वार्ड मरीजों से फुल रहा। उधर, मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग को मिली 5034 सैंपलों की रिपोर्ट में कोई भी कोरोना मरीज नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें