फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगो से बीएचयू स्पोर्ट्स बोर्ड को मिलेगी नई पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएचयू स्पोर्ट्स बोर्ड का अब अपना लोगो होगा। इसके लिए विश्वविद्यालय स्तर पर ही लोगो डिजाइन करवाने का भी निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में खेलकूद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ही स्पोर्ट्स बोर्ड का गठन किया गया है। अब तक बोर्ड का अपना अलग से कोई लोगो नहीं था। अब लोगो बनवाए जाने की प्रतियोगिता कराई जा रही है, उसमें बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी और स्पोर्ट्स, ओलंपिक गेम्स एंड स्पोर्ट्स, एजूकेशन एंड स्पोर्ट्स और हेल्थ एंड फिटनेस थीम रखी गई है। इधर, बीएचयू दृश्यकला संकाय सहित अन्य संकायों के छात्र लोगो बनाने में जुट गए हैं। स्पोर्ट्स बोर्ड के महासचिव प्रो. अभिमन्यु सिंह ने बताया कि 30 नवंबर तक छात्रों से निर्धारित थीम पर लोगो की डिजाइन मांगी गई है। इसमें पहले, दूसरे, तीसरे स्थान के लिए क्रमश: 5100, 3100 और 2100 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। साथ ही पांच सांत्वना पुरस्कार के रूप में भी 501 रुपये विजेता को दिए जाएंगे। सभी प्रतिभागियों को ई सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें