फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपूर्णानंद में दाखिले के लिए तीन दिन का और मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के शास्त्री-आचार्य में दाखिले की तिथि को तीन दिन और बढ़ा दिया गया है। अंतिम दिन बुधवार को भी साहित्य व व्याकरण को छोड़कर अन्य विभागों में अभ्यर्थियों का टोटा रहा। इसे देख विश्वविद्यालय प्रशासन ने काउंसिलिंग के लिए अभ्यर्थियों को तीन दिनों का मौका दे दिया है। छात्र अब 27 नवंबर तक काउंसिलिंग करा सकेंगे। संपूर्णानंद में तीन दिनों तक चली काउंसिलिंग में विद्यार्थियों की कम संख्या को देख विश्वविद्यालय प्रशासन ने निर्णय लिया है।
विज्ञापन

विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए 1179 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। शास्त्री में 779 व आचार्य में 400 आवेदक शामिल हैं। अंतिम दिन बुधवार को साहित्य और व्याकरण 60-60 सीटें भर गईं। मीमांसा में तो आवेदकों की संख्या शून्य है। वहीं शास्त्री के 11 विभागों में आवेदकों की संख्या छह से भी कम हैं। ऐसे में करीब 50 फीसदी सीटें फिर से खाली रहना तय माना जा रहा है। छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष प्रो. हरिशंकर पांडेय ने बताया कि छात्रहित में काउंसिलिंग की तिथि को तीन दिन और बढ़ाया गया है। छात्र अब 27 नवंबर तक काउंसिलिंग करा सकेंगे। साहित्य व व्याकरण में सीट भरने के बाद 20-20 सीटों को बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

विभागों में आवेदकों की संख्या
पाठ्यक्रम शास्त्री आचार्य
तुलनात्मक धर्म दर्शन 07 04
वेदांत 08 12
ज्योतिष 30 29
वेद 115 40
साहित्य 257 117
नव्य व्याकरण 301 92
प्राकृत एवं जैनागम 21 06
संस्कृत विद्या 13 23
मीमांसा 00 00
पालि व थेरवाद 01 00
भाषा विज्ञान 02 02
बौद्ध दर्शन 03 02
जैन दर्शन 03 05
न्यायवैशेषिक 03 02
साख्ययोगतंत्रागम 04 08
प्राचीन राजशास्त्र-अर्थशास्त्र 05 06
पुराणेतिहास 05 06
धर्मशास्त्र 05 12
प्राचीन व्याकरण 01 32
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें