वह अपने ममेरे भाई शकील (25) के साथ एक वर्ष पूर्व बाइक का कटे चालान को जमा करने के लिए मिर्जापुर गए था और लौटते हुए खजूरी के समीप नेशनल हाइवे के सर्विस लेन पर पहुंचा था कि उसी दौरान वाराणसी से मिर्जामुराद की तरफ गलत दिशा आ रही एक अन्य बाइक से आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें सभी गंभीर रूप से घायल हो गए।
उसी दौरान जीआर कंपनी में गार्ड के पद पर तैनात वीके सिंह ( 55 ) निवासी प्रयागराज भी गंभीर रूप से घायल हो गया। मौका देख एक अन्य बाइक सवार हल्का चोटिल होने कारण घटनास्थल से भागने में सफल रहा। मौके पर पहुंचे खजूरी चौकी इंचार्ज अभिषेक कुमार राय ने सभी घायलों को खजूरी स्थित एक निजी हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने पर संविदाकर्मी अख्तर हुसैन उर्फ गोपी को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया, पहुंचने से पहले ही अख्तर ने दम तोड़ दिया। एकलौते पुत्र के मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
पढ़ेंः ऑनलाइन क्लास में चला आपत्तिजनक वीडियो, एमबीए के दो छात्रों पर कार्रवाई
रामनगर के कोदोपुर स्थित कामाक्षी सिनेमा के पास बृहस्पतिवार की शाम ट्रक के धक्के से बाइक सवार राजगीर मिस्त्री की मौत हो गई। वहीं बहन घायल हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। वाहन को कब्जे में लेकर पुलिस रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर मालिक और चालक का पता लगा रही है।
पढ़ेंः ट्रेन में विस्फोटक की सूचना से स्टेशन पर मचा हड़कंप, जांच में मिला छोटा गैस सिलिंडर
मुगलसराय कोतवाली अंतर्गत सहजौर गांव निवासी शिवपूजन (30) अपनी बड़ी बहन राधिका की आंख का आपरेशन कराने के लिए रामनगर स्थित वन विभाग में आयोजित शिविर आया था। मिर्जापुर के अहरौरा निवासी बहन राधिका को बाइक पर बैठाकर रामनगर चौराहे पर सवारी वाहन पर बैठाने जा रहा था।
शाम पांच बजे लगभग कामाक्षी सिनेमा के पास पहुंचा था कि पीछे से आए अनियंत्रित ट्रक ने धक्के से मार दिया। ट्रक के टायर के नीचे आते ही शिवपूजन की मौके पर मौत हो गई, वहीं हादसे में बहन घायल हो गई। रामनगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर लाल बहादुर शास्त्री चिकित्सालय के मोर्चरी में रखवा दिया है। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी सीमा देवी बेसुध रहीं। दो बेटियों का पिता शिवपूजन घरों में टाइल्स लगाने का काम करता था।