जिला फुटबॉल संघ की ओर से बरेका इंटर कॉलेज मैदान में हुई प्रतियोगिता के दूसरे दिन तीन मैच हुए। इस दौरान हाफ वॉली मार 20 गज दूरी से अभिषेक ने निर्णायक गोल किया। वहीं जयहिंद स्पोर्टिंग ने रुइया को 1-0 से हराया।
वाराणसी में जिला फुटबॉल संघ की ओर से जिलास्तरीय मोहम्मद रजाउद्दीन फुटबॉल लीग के दूसरे दिन तीन मैच हुए। रविवार शाम बरेका इंटर कॉलेज मैदान पर पहले मैच में जयहिंद स्पोर्टिंग सारनाथ के अभिषेक ने 20 गज से हाफ वॉली मार कर गोल किया और रुइया फुटबॉल क्लब को 1-0 से हरा दिया। इसी के साथ टीम को दूसरे चक्र में प्रवेश दिलाया। टॉस जीतकर रुइया क्लब ने पहले बॉल हिट करने का फैसला किया। खेल शुरू होते हैं दोनों ही टीम अच्छे खेल का प्रदर्शन करने लगी।
विज्ञापन
मैच का पहला गोल खेल के चौथे मिनट में जयहिंद स्पोर्टिंग के अभिषेक ने 20 गज की दूरी से तेज किक मारकर गोल किया और जयहिंद स्पोर्टिंग 1-0 की बढ़त दिला दी। प्रथम हाफ की समाप्ति पर जय हिंद स्पोर्टिंग 1-0 से आगे थी। दूसरे हाफ में दोनों टीमों को गोल के तीन मौके मिले लेकिन गेंद एक भी गोल नहीं हो सका। अंतिम सिटी बजने पर जय हिंद की टीम 1-0 से विजय रही।
बरेका में दो मैच हुए गोल रहित ड्रॉ
जिला फुटबॉल संघ के संयुक्त सचिव चितहर प्रसाद ने बताया कि प्रतियोगिता के अन्य दो मैच गोल रहित बराबरी पर छूटे। प्रतियोगिता का दूसरा मैच शीएट कॉलेज और इंटर काशी के बीच खेला गया। यह मैच गोल रहित बराबरी पर छूटा। इसी तरह तीसरा मैच बरेका और वाराणसी खेल छात्रावास के बीच भी ड्रॉ हो गया।