फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसीः बेटे की हत्या में पैरवी करने पर मां को जान से मारने की धमकी, पीड़िता ने अपर पुलिस कमिश्नरेट से लगाई न्याय की गुहार

Sat, 16 Oct 2021 03:20 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के भेलूपुर थाना क्षेत्र के सुदामापुर निवासी गीता सोनकर के बेटे रमेश सोनकर की ढेड़ साल पहले गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मुकदमे की पैरवी कर रही मां को हत्यारोपियों ने जान से मारने की धमकी दी है। 
विज्ञापन
धमकी भरा फोन कॉल - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के भेलूपुर थाना क्षेत्र में बेटे की हत्या के मामले में पैरवी कर रही मां को जान से मारने की धमकी दी गई है। जेल से जमानत पर बाहर आए हत्यारोपी आए दिन  धमकी और प्रताड़ना दे रहे हैं। मामले को लेकर पीड़िता ने अपर पुलिस कमिश्नरेट से शिकायत की जिसके बाद पुलिस एक्शन में आई। आरोपियों के खिलाफ शुक्रवार को मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

विज्ञापन


भेलूपुर थाना क्षेत्र के सुदामापुर निवासी गीता सोनकर के बेटे रमेश सोनकर की ढेड़ साल पहले गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में भेलूपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए क्षेत्र के रहने वाले राधे यादव, ऋषि सोनकर, दीपू सोनकर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पढ़ेंः  इंटर के छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, कर्ज से परेशान अधेड़ ने लगाई फांसी मगर...
विज्ञापन


हत्या के आरोपी  समझौता करने के लिए बना रहे दबाव
जेल जाने के बाद से ही तीनों आरोपी लगातार समझौता करने के लिए दबाव बनाने लगे, लेकिन गीता उनकी बातों को सुनने के लिए तैयार नहीं हुई। इस बीच आरोपी राधे और ऋषि जेल से जमानत पर छूटने के बाद से गीता और उसके परिजनों को धमकी देते रहे। इसकी वजह से गीता मुकदमे का पैरवी करना कुछ दिन बीच में बंद कर दी।

हत्यारों के आए दिन धमकी और प्रताड़ना से क्षुब्ध होकर न्याय की गुहार लगाने गीता खोजवा पुलिस चौकी और भेलूपुर थाने पर शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। गीता ने मामले की जानकारी गुरुवार को अपर पुलिस कमिश्नरेट से मिलकर शिकायत की। अपर पुलिस कमिश्नरेट के आदेश पर पुलिस ने शुक्रवार को तीनों आरोपी ऋषि राधे और दीपू के खिलाफ धमकी के मामले में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। 
विज्ञापन

बाइक गिरवी रखकर पैसा लेकर आ रहे युवक से छिनैती

बाइक गिरवी रखकर पैसा लेकर आ रहे युवक से छिनैती की घटना सामने आई है।  सीरगोवर्धनपुर निवासी नानक यादव गुरुवार शाम अपनी बाइक गिरवी रखकर 40 हजार रुपये लेकर घर आ रहा था। आरोप है कि भगवानपुर में विपिन सोनकर, समीर सोनकर, शशि, रोहित यादव और एक अज्ञात ने उसे रोक लिया।  

धमकी देकर जबरदस्ती जेब से 40 हजार रुपये निकाल लिए। नानक ने पैसे की मांग की तो अपशब्द कहते हुए धमकी देकर भगा दिया। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें