फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ISRO: इसरो में जाने का शानदार मौका, 9वीं के विद्यार्थी कर सकते हैं आवेदन; यहां पढ़ लें- पूरी जानकारी

Wed, 12 Mar 2025 11:38 AM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

इसरो में जाने के लिए कक्षा नौ के छात्र आवेदन कर सकते हैं। युवा वैज्ञानिक प्रोग्राम 2025 की घोषण हो चुकी है और इसके लिए वेबसाइट पर जाकर 23 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
इसरो में निकली भर्ती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इसरो ने युवा वैज्ञानिक प्रोग्राम 2025 के लिए आवेदन शुरू किया है। कक्षा 9 में पढ़ने वाले छात्र आवेदन कर सकते हैं। चयनित विद्यार्थियों को इसरो में जाने का मौका मिलेगा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने कक्षा 9वीं के छात्रों के लिए युवा वैज्ञानिक प्रोग्राम 2025 (युविका) की घोषणा कर दी है।

विज्ञापन


इसरो जाने के इच्छुक विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट पर 23 मार्च 2025 तक अप्लाई कर सकते हैं। इसरो की पहल का उद्देश्य युवा छात्रों को अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी से परिचित कराना है। कार्यक्रम इसरो के सात केंद्रों पर दो सप्ताह के आवासीय पाठ्यक्रम के रूप में होगा।

विज्ञापन

7 अप्रैल को जारी होगी लिस्ट

आवेदन के बाद जिन विद्यार्थियों का चयन होगा उसकी सूची 7 अप्रैल को जारी की जाएगी। चयनित छात्रों को 18 मई या अधिसूचित तिथि पर निर्धारित केंद्रों पर रिपोर्ट करना होगा। यह कार्यक्रम 19 से 30 मई तक चलेगा, इसमें छात्र 31 मई को केंद्रों से प्रस्थान करेंगे, 9वीं में पढ़ाने वाले विद्यार्थी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

कैसे होगा चयन
युवा वैज्ञानिक प्रोग्राम 2025 के लिए आवेदन करने वाले छात्रों का चयन 8वीं में शैक्षणिक प्रदर्शन के जरिये किया जाएगा। न्यूनतम 50 फीसदी नंबर 8वीं में होने चाहिए। छात्रों को एक ऑनलाइन क्विज में भी शामिल होना होगा, जो उनके समग्र मूल्यांकन में 10 प्रतिशत योगदान देगा।

पिछले तीन वर्षों में स्कूल (2 प्रतिशत), जिला (5 प्रतिशत) या राज्य और उससे ऊपर के स्तर (10 प्रतिशत) पर विज्ञान मेलों और प्रतियोगिताओं में भागीदारी को भी ध्यान में रखा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें