फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरी लहर : तैयारियां मुकम्मल, इलाज में होगी सहूलियत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना की संभावित तीसरी लहर को लेकर अस्पतालों में तैयारियां तेज हो गई हैं। जिला, मंडलीय अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट लगने के बाद अब बेड रिजर्व हो रहे हैं। साथ ही जांच, इलाज के उपकरण भी मंगाए जा रहे हैं। मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा में करीब 30 बेड कोरोना मरीजों के लिए रिजर्व कराए गए हैं जबकि महिला अस्पताल में बनकर तैयार एमसीएच विंग को भी जल्द शुरू करने की तैयारी है। ऐसे में अगर तीसरी लहर आती है तो इलाज में सहूलियत होगी।
विज्ञापन

बीएचयू अस्पताल
बाल रोग विभाग में पीआईसीयू और एनआईसीयू वार्ड पहले से ही बने हैं। इसके अलावा सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक, एमसीएच विंग सहित अन्य जगहों को मिलाकर करीब 100 बेड का एनआईसीयू, पीआईसीयू बनाया गया है। नया ऑक्सीजन प्लांट भी लगाया जा रहा है। बाल रोग विभाग, आयुर्वेद संकाय के बाल रोग विभाग में रेजिडेंट सहित अन्य स्टाफ को प्रशिक्षित किया जा रहा है। बुधवार को भी बाल रोग विभाग के प्रोफेसर अशोक कुमार ने तीसरी लहर से निपटने के लिए जांच और इलाज के बारे में कर्मियों को बताया।
महिला अस्पताल
जिला महिला अस्पताल में बने 100 बेड वाले एमसीएच विंग में भी नवजात बच्चों के इलाज और जांच के लिए उपकरण लगकर तैयार हैं। एनआईसीयू भी बना गया है। गंभीर बच्चों के इलाज के लिए वार्मर, ऑक्सीजन देने के लिए उपकरण के साथ ही अलग वार्ड भी बनाया गया है। यहां बेड भी लग चुके हैं। महिलाओं के इलाज की मुकम्मल व्यवस्था की जा रही है। जल्द ही दिल्ली से केंद्रीय टीम मूल्यांकन के लिए दौरे पर आने वाली है।
विज्ञापन

मंडलीय अस्पताल
मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा में भी संभावित तीसरी लहर के मद्देनजर करीब 30 बेड रिजर्व कराए गए हैं। इमरजेंसी में कोरोना संदिग्ध मरीजों के लिए दस बेड के साथ ही पेइंग वार्ड के पास भी बीस बेड रिजर्व है। अस्पताल के एसआईसी डॉ. प्रसन्न कुमार ने बताया कि हर बेड तक ऑक्सीजन पाइपलाइन बिछाई जा चुकी है। ऐसे में जरूरत पड़ने पर ऑक्सीजन की कमी नहीं होगी। इसके अलावा चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशिक्षित किया जा चुका है।
दीनदयाल अस्पताल-रामनगर अस्पताल
दीनदयाल अस्पताल और रामनगर स्थित शास्त्री अस्पताल में भी तीसरी लहर के मद्देनजर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। यहां बेड रिजर्व करने के साथ ही ऑक्सीजन प्लांट और अन्य व्यवस्थाएं पूरी हो चुकी हैं। यहां न केवल बच्चों बल्कि बड़ों के जांच, इलाज की भी व्यवस्था कराई जा रही है।
संभावित तीसरी लहर के मद्देनजर सभी अस्पतालों को पहले से ही अलर्ट किया जा चुका है। ऑक्सीजन प्लांट लगने के बाद यहां बेड, जांच, इलाज की व्यवस्था के साथ ही स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है।
विज्ञापन

- डॉ. वीबी सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें