फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैरहाजिर शिक्षकों पर कार्रवाई न होने पर शासन गंभीर, रिपोर्ट तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेरणा पोर्टल पर अनुपस्थित होने की सूचना अपलोड होने के बाद भी संबंधित शिक्षकों पर कार्रवाई नहीं करने को शासन ने गंभीरता से लिया है। शासन ने एक सूची जारी की है जिसमें वाराणसी मंडल में बिना अवकाश के अनुपस्थित शिक्षकों की संख्या 162 है। ऐसे गैरहाजिर शिक्षकों के विरुद्ध बीएसए को हर हाल में कार्रवाई करनी होगी।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों में निरीक्षण में गायब मिले शिक्षकों पर कार्रवाई न होने पर शासन ने नाराजगी जताई है। उसने बिना अवकाश के अनुपस्थित रहने वाले ऐसे शिक्षकों पर तत्काल कार्रवाई कर एक सप्ताह के भीतर बीएसए को रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। शासन की सूची में वाराणसी में 11 शिक्षक ऐसे मिले हैं, जिनके विरुद्ध अनुपस्थित रहने के बाद भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। जबकि नियमत: पोर्टल पर अनुपस्थित शिक्षकों का ब्योरा अपलोड होने के बाद बीएसए द्वारा अनुमोदन कर संबंधित शिक्षक के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाती है।
वाराणसी मंडल में 162 शिक्षकों पर लंबित है कार्रवाई
वाराणसी में 11, चंदौली में 44, गाजीपुर में 28, जौनपुर में 49 मामले लंबित है। बीएसए राकेश सिंह का कहना है कि शासन ने गैरहाजिर रहने के बाद शिक्षकों पर कार्रवाई नहीं होने को गंभीरता से लिया है। निर्देश के मुताबिक जल्द ही संबंधित शिक्षकों पर कार्रवाई तय कर रिपोर्ट शासन को प्रेषित कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें