कमरे से बक्से को निकालने में खटपट की आवाज आने पर पुत्र अनुराग व पुत्री अनुष्का की नींद खुल गई। उन्हें घर में चोरों के आने की भनक लग गई। उन्होंने तुरंत घर में सो रहे पिता के मोबाइल पर घर में चोरों के आने की सूचना दी। उन्होंने कमरे से बाहर निकलने की कोशिश की, लेकिन दरवाजा बाहर से बंद था।
इसके बाद उन्होंने अपने कमरे में से ही लाइसेंसी बंदूक से खिड़की की तरफ हवाई फायरिंग कर दी। मौका पाकर चोर कमरे से दो बक्सा निकाल ले गए। पुत्र अनुराग ने अपने कमरे में लगे हैन्डिल के नट को भीतर से खोलने के बाद, बाहर निकल कर पिता व भाई के कमरे का दरवाजा खोला।
इतनी देर में चोर बाक्स लेकर घर से चले गए थे। कमरे से बाहर निकलने पर गृहस्वामी ने मकान के बाहर दूसरी फायरिंग की। फोन कर पुलिस को अवगत कराया। मौके पर पहुंची पुलिस घटना का निरीक्षण कर वापस चली गई।
रात में ही गृहस्वामी व ग्रामीणों को साथ लेकर सीवान में बक्से की तलाश करने लगे। इसी दौरान गांव के उत्तर तरफ सीवान में दोनों बक्से मिले। एक बक्से में रखा पर्स गायब था। इसमें पांच सौ नकद व एक सोने की नथुनी थी, जिसे चोर उठा ले गए। घटना की तहरीर थाने में दी गई है।