फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: बीएचयू परिसर से चंदन के चार पेड़ काट ले गए चोर, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा मगर नहीं लगी भनक

Fri, 13 Oct 2023 11:00 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। विश्वविद्यालय परिसर में लगे चंदन के चार पेड़ चोरी हो गए हैं।बीएचयू परिसर में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा गार्ड तैनात रहते हैं। मगर, किसी को भनक तक नहीं लगी। 
विज्ञापन
आयुर्वेद संकाय के द्रव्यगुण विभाग से चंदन के तीन पेड़ चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) परिसर से चंदन की लकड़ी के चोरी का मामला प्रकाश में आया है, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 50 लाख रुपये बताई जा रही है। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा गार्ड तैनात होने के बाद चोरों की घटना से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगा है। शुक्रवार को घटना की जानकारी होने पर मौके पर प्रॉक्टोरियल बोर्ड की टीम पहुंची और जांच की। बीएचयू प्रशासन ने लंका थाने में तहरीर दी।  

विज्ञापन


कुलपति आवास और मालवीय भवन से चंद कदम की दूरी पर आयुर्वेद संकाय का द्रव्यगुण विभाग है। विभाग के परिसर में ही औषधीय वाटिका है। इसमें चंदन के पेड़ सहित कई तरह के 200 से अधिक औषधीय पौधे लगाए गए हैं। यहां से गुरुवार रात चंदन के चार पेड़ काटकर चोरी हो गए।

सुबह चौकीदार जब विभाग पहुंचा तो चोरी की जानकारी हुई। चौकीदार की सूचना पर विभागाध्यक्ष समेत प्रॉक्टोरियल बोर्ड की टीम पहुंची और सीसी फुटेज खंगाला। सीसी फुटेज में लकड़े जाते हुए कुछ लोग दिख रहे हैं।

विभाग के सामने दोनों तरफ से रहती है बैरीकेडिंग

द्रव्यगुण विभाग के गेट के सामने सड़क पर दोनों तरफ से शाम को बैरीकेडिंग करवा दी जाती है। इससे कोई वाहन नहीं जा सकते। साथ ही सुरक्षा कर्मी भी तैनात रहते हैं। आमतौर पर रात में केवल मुख्य गेट से ही प्रवेश की व्यवस्था रहती है। ऐसे में चंदन के पेड़ को काटकर बाहर ले जाना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहा है।

बीएचयू चीफ प्रॉक्टर प्रो. शिवप्रकाश सिंह ने कहा कि द्रव्यगुण विभाग से चंदन के तीन पेड़ को काटकर लकड़ियां चोरी होने की जानकारी मिली है। इसके बाद विभाग में लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से ऐसा करने वालों की पहचान कराई जा रही है। पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई है। फिलहाल विभाग के आसपास निगरानी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

पांच साल पहले चोरी हुए थे चार पेड़

बीएचयू के द्रव्यगुण विभाग के औषधीय वाटिका से अक्तूबर 2018 में भी चार पेड़ चोरी हुए थे। उस समय भी सीसीटीवी फुटेज में घटना सामने आई थी। उस समय भी निगरानी बढ़ाने की बात कही गई थी लेकिन फिर चोरी की घटना हुई।

द्रव्यगुण विभाग से चंदन के तीन पेड़ को काटकर चोरी होने की जानकारी मिली है। विभाग में लगे सीसी कैमरे की मदद से चोरी करने वालों की पहचान कराई जा रही है। पुलिस को भी सूचना दी गई है। -प्रो. शिवप्रकाश सिंह, चीफ प्रॉक्टर, बीएचयू
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें