अवधेश का फोटो रखकर ठेकेदारों ने श्रद्धांजलि दी। प्रदर्शन करने वालों में विवेक यादव, गौरव सिंह, अखिलेश सिंह, बृजेश पांडेय, धर्मेंद्र सिंह, अमित सन्नी, दीपक पांडेय, युवराज, बृजेश पांडेय, गगन सिंह, संतोष गोल्डेन, मनोज मिश्र, राघवेंद्र सिंह, संदीप यादव, मनोज यादव आदि शामिल रहे।
बता दें कि 28 अगस्त को ठेकेदार अवधेश ने पीडब्ल्यूडी के चीफ इंजीनियर के कार्यालय में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी।
अयोध्या के चीफ इंजीनियर को बनारस का भी चार्ज :
शासन ने अयोध्या के चीफ इंजीनियर राकेश राजवंशी को बनारस के चीफ इंजीनियर का अतिरिक्त चार्ज दिया है। इस आशय का पत्र शासन ने शनिवार को भेजा है। इस बारे में राकेश राजवंशी ने कहा कि पत्र मिला है। जल्द ही चार्ज लेंगे।