फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों का दुस्साहस: बिहार के मुख्यमंत्री के सुरक्षा पदाधिकारी के घर को बनाया निशाना, गहने व नकदी लेकर फरार

Wed, 28 Feb 2024 05:25 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

बिहार के भभुआ कैमूर के मोकरी गांव के रहने वाले कुंवर सिंह अपने भांजे की शादी में शामिल होने के लिए वाराणसी आए थे। वह लंका थाना क्षेत्र की शिवराज नगर कॉलोनी स्थित मकान में रुके थे। चोरों ने कमरे में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। 
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मुख्यमंत्री के सुरक्षा पदाधिकारी के रूप में तैनात कुंवर सिंह के शिवराज नगर कॉलोनी स्थित मकान से चोर गहने, नकदी और जेवर चुरा ले गए। चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। लंका थाने की पुलिस घटना की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
बिहार के भभुआ कैमूर के मोकरी गांव के मूल निवासी कुंवर सिंह अपने भांजे की शादी में शामिल होने के लिए सपरिवार रविवार को वाराणसी आए थे। वह लंका थाना क्षेत्र की शिवराज नगर कॉलोनी स्थित मकान में रुके थे। 

सीसीटीवी फुटेज के अनुसार सोमवार सुबह स्कूटी से दो चोर उनके घर पहुंचे। एक स्कूटी के पास घर के बाहर खड़ा था। दूसरा उनके कमरे के भीतर घुसा। दोनों एक मोबाइल और लेडीज पर्स चुरा ले गए। पर्स में 4300 रुपये और सोने का एक हार, झुमका, लॉकेट लगी चेन व तीन अंगूठी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें