फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: बाइक लूटने की नीयत से बदमाशों ने छात्र पर चलाई लाठी, घायल की चीख सुनकर दौड़े लोग

Wed, 28 Feb 2024 05:04 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

Chandauli News: धानापुर थानाक्षेत्र में हुए इस मामले के बाबत ग्रामीणों ने कहा कि करीब आधा दर्जन बदमाश आए दिन ऐसे ही वारदात को अंजाम देते आ रहे हैं। वहीं, पुलिस ने कहा कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
बदमाशों की पिटाई से घायल छात्र। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौली के धानापुर थानाक्षेत्र के खड़ान कवई पहाड़पुर गांव की पुलिया के पास इंटरमीडिएट की परीक्षा देकर घर लौट रहे परीक्षार्थी के साथ लूट के प्रयास का मामला प्रकाश में आया है। बदमाशों ने सफल न होने पर छात्र को मारपीट कर घायल कर दिया।

विज्ञापन


कस्बा निवासी अयान खान पुत्र मुस्लिम एवती से इंटरमीडिएट की परीक्षा देकर जा रहा था। कवई पहाड़पुर के पास पहुंचा ही था कि रास्ते में आधा दर्जन नकाबपोश बदमाश हाथ में लाठी डंडा लेकर रुकने का इशारा करने लगे। डरकर अयान ने वाहन की स्पीड तेज कर दी। तब लुटेरों ने उस पर लाठी से हमला कर दिया, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर गिर गया। अयान के गिरते ही बदमाश बाइक लेकर भागने लगे।

शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो लुटेरे बाइक छोड़कर फरार हो गए। अयान ने बताया कि वह इंटरमीडिएट के बोर्ड परीक्षा देने एवती गया था। परीक्षा देकर वह कमालपुर खड़ान मार्ग से वापस अपने घर आ रहा था कि रास्ते में यह घटना घटित हुई। पीड़ित ने स्थानीय थाने में लिखित तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि ऐसी घटना आए दिन होती है। आधा दर्जन की संख्या में कुछ बदमाश दो-तीन किलोमीटर के दायरे में ऐसी घटना को अंजाम देते हैं। 

इस बाबत थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है, जल्द ही कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें