फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोल्डन कार्ड बनाने में जौनपुर, चंदौली और गाजीपुर का काम संतोषजनक नहीं, मंडलायुक्त नाराज

Mon, 16 Aug 2021 11:12 PM IST
हरि User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने जल निगम की स्वीकृत परियोजनाओं में धनराशि एवं जमीन उपलब्ध होने के बावजूद काम शुरू न कराने पर अभियंताओं को फटकार लगाई। सड़कों को गड्ढामुक्त करने का भी निर्देश दिया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने जल निगम की स्वीकृत परियोजनाओं में धनराशि एवं जमीन उपलब्ध होने के बावजूद काम शुरू न कराने पर अभियंताओं को फटकार लगाई। उन्होंने अधूरे पडे़ कामों की सूची भी मांगी है। विभाग की इस लापरवाही की विस्तृत रिपोर्ट शासन को भी भेजी जाएगी। वहीं गोल्डन कार्ड बनाने में जौनपुर, चंदौली और गाजीपुर का काम संतोषजनक नहीं मिलने पर मंडलायुक्त ने नाराजगी जताई। 

विज्ञापन

 
सोमवार को मंडलीय समीक्षा बैठक में उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं को सड़कों को गड्ढामुक्त करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि से सूची लेकर ही अभियान शुरू करें।मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने स्वास्थ्य विभाग को हेल्थ वैलनेस सेंटर्स को पूरा करने का निर्देश दिया। गोल्डन कार्ड बनाए जाने की प्रगति चंदौली, जौनपुर एवं गाजीपुर जनपद की संतोषजनक नहीं होने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की और मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को प्राथमिकता पर पूरा करने का निर्देश दिया। बैठक में मंडल के जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी सहित अन्य संबंधित विभागीय मंडलीय अधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें