फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: पोखरी की खोदाई और संपर्क मार्ग की टीम ने की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
लाटघाट। हरैया विकासखंड के देवारा खास राजा गांव में पोखरी खोदाई, संपर्क मार्ग एवं मेड़ बंदी में अनियमितता की शिकायत मिलने पर जांच टीम ने पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया। शिकायतकर्ता अजय यादव ने आरोप लगाया कि बिना खोदाई के भुगतान किया गया है। पता चला कि चक्की गांव में 2022-23 में बनी एक पोखरी जो सविता पत्नी लवटू की है, वह गांव से करीब दो किलोमीटर उत्तर में छोटी नदी में है। दूसरी पोखरी राजू के खेत में बताई गई। पंचायत मित्र सुमित्रा ने बताया कि पानी के कारण यह क्षेत्र डूबा हुआ है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी राममूर्ति, पंचायत अधिकारी दीपक मौर्य और सहायक अभियंता विजय नारायण राय नाव से पोखरी की जांच करने पहुंचे। इस दौरान चर्चा हुई कि नदी में पोखरी कैसे संभव है। शिकायतकर्ता अजय यादव ने कहा कि वह बीडीओ और फोटो लेकर जिलाधिकारी के पास शिकायत करेंगे। वहीं ग्राम प्रधान राम सिंगार यादव ने कहा कि काम सही ढंग से कराया गया है। जांच के दौरान मोती लाल, संजय कुमार बीडीसी, मुन्नीलाल, जौसर, श्री निवास, राम करन यादव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें