फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानदेय नहीं मिलने पर सफाईकर्मी ने आत्मदाह का प्रयास किया

विज्ञापन
विज्ञापन
सारनाथ। मानदेय नहीं मिलने पर सफाई कर्मचारी अवधेश आशापुर सफाई चौकी पर बृहस्पतिवार को आत्मदाह का प्रयास किया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों के आश्वासन पर वह काम पर वापस लौट गया।
विज्ञापन

अवधेश ने बताया कि तीन माह पहले डूडा के एक कर्मचारी सुनील कुमार ने नौकरी दिलाने के नाम पर 100 रुपये का फार्म भरवाया। कहा कि नाला सफाई का कार्य है। प्रत्येक माह दस हजार तीन सौ रुपए दिए जाएंगे। तीन माह हो गए लेकिन पैसा नहीं मिला। वह अपने परिवार के साथ पंचक्रोशी में किराए के कमरे में रहता था। किराया नहीं देने पर मकान मालिक ने कमरे से बाहर निकाल दिया। पांच दिन से पैसे के लिए सफाई चौकी का चक्कर लगा रहे हैं लेकिन कोई भी अधिकारी सुन नहीं रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें