फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर: फर्जी अभिलेखों के सहारे नौकरी कर रही प्रधानाध्यापिका की सेवा समाप्त 

Tue, 08 Jun 2021 11:39 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

प्राथमिक विद्यालय भुआलपट्टी की प्रधानाध्यापिका साधना मिश्रा के खिलाफ कार्रवाई। जांच में शैक्षिक प्रमाण पत्र और पैन कार्ड समेत अन्य अभिलेखों में खामियां पाई गई। 
 
विज्ञापन
बर्खास्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के जौनपुर में फर्जी अभिलेखों के सहारे नौकरी कर रही प्राथमिक विद्यालय भुआलपट्टी की प्रधानाध्यापिका साधना मिश्रा की सेवा मंगलवार को समाप्त कर दी गई। बीएससी प्रवीण कुमार तिवारी ने यह कार्रवाई वित्त एवं लेखाधिकारी नंदराम कुरील की जांच रिपोर्ट के आधार पर की है। जांच में साधना मिश्रा के शैक्षिक प्रमाण पत्र और पैन कार्ड समेत अन्य अभिलेखों में खामियां पाई गई हैं। 

विज्ञापन


शाहजहांपुर जिले के उदयपुर कटैया निवासी एक व्यक्ति ने जिलाधिकारी समेत अन्य उच्च अधिकारियों से शिकायत की थी। आरोप लगाया था कि जौनपुर के सिरकोनी विकासखंड में स्थित प्राथमिक विद्यालय भुआलापट्टी में तैनात प्रधानाध्यापिका साधना मिश्रा ने फर्जी शैक्षिक प्रमाण पत्रों और अभिलेखों के सहारे नौकरी हासिल की है। इस शिकायत पर वित्त एवं लेखाधिकारी को जांच सौंपी गई।

जांच अधिकारी ने पाया कि साधना मिश्रा निवासी भारतीय नगर गोपालगंज थाना लाइन बाजार जनपद जौनपुर एवं प्राथमिक विद्यालय भुआलापट्टी की प्रधानाध्यापिका ने दो पैन कार्ड बनवा रखे हैं। दोनों पैन कार्ड पर उनकी जन्मतिथि भी अलग-अलग है। उनके हाईस्कूल के अंकपत्र और सनद में भी जन्मतिथि अलग-अलग है। वित्त एवं लेखाधिकारी की जांच रिपोर्ट के बाद बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने साधना मिश्रा की सेवा समाप्त कर दी है। बीएसए ने बताया कि अब उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें