फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे में लटकती मिली विवाहिता की लाश, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
फंदे में लटकती मिली विवाहिता की लाश, हत्या का आरोप
विज्ञापन

लाटघाट। रौनापार थाना क्षेत्र के सेठाकोली गांव निवासिनी 28 वर्षीय रिंक कला पत्नी दिनेश का शव मंगलवार को दिन में घर पर फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। पति दिनेश ने मायके वालों को घटना की सूचना दी। दिन में लगभग 4ऱ्00 बजे मायके वाले मौके पर पहुंचे तो ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हो गए। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया और सूचना पुलिस को दी। सूचना के 4 घंटे बाद रौनापार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका दो बच्चों की मां थी, उसका मायका पड़ोसी जिले मऊ के घोसी कोतवाली अंतर्गत बीबीपुर गांव में है। मृतका के भाई अशोक ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए थाने पर तहरीर दे दिया है। वही स्ह्र रौनापार का कहना है कि पीएम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। उसके बाद ही आगे की कार्रवाई होगी। फिलहाल शव पीएम में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें