फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: तीखी धूप ने तपाया, 24 घंटे में 2 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता की वजह से हवा में नमी और बारिश के बाद रविवार को मौसम का मिजाज तेजी से बदला। सुबह से हवा की रफ्तार जहां थमी रही, वहीं धूप भी पिछले तीन-चार दिनों की तुलना में तीखी रही। तपिश अधिक होने की वजह से लोग गर्मी से बेचैन हो गए। दिन का मौसम गर्म रहने का ही असर रहा कि रात को भी गर्मी अधिक रही।
विज्ञापन

मौसम में इस बदलाव के कारण अधिकतम तापमान पिछले 24 घंटे में 2 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया। न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई। शनिवार को अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो रविवार को 36.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 19.0 से बढ़कर 19.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि इस सप्ताह इसी तरह का मौसम बना रहेगा। तापमान में भी बढ़ोतरी के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें