फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत की खबर, वाराणसी में कम हो रहा कोरोना का खतरा, इस खास मॉनिटरिंग से रिकवरी रेट बढ़ा 

Sun, 23 Aug 2020 05:19 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी में कोरोना संक्रमण का खतरा अब धीरे-धीरे कम होता दिख रहा है। ये दावा हम नहीं बल्कि स्वास्थ्य विभाग कर रहा है। कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या यानी रिकवरी रेट बढ़कर 76.22 हो गया है, जबकि जुलाई में 60 से 65 प्रतिशत के बीच था। इसके पीछे के वजहों की बात करें, तो दो कारण मुख्य हैं पहला होम आइसोलेशन, दूसरा कमांड सेंटर के माध्यम से रैपिड रिस्पांस टीम के द्वारा की जा रही मॉनिटरिंग।

विज्ञापन


जिले में 21 मार्च को पहला केस मिलने के बाद धीरे-धीरे मरीजों की संख्या भी बढ़कर 6512 हो गई है। लेकिन पहले की तुलना में अब होम आइसोलेशन में स्वस्थ और डिस्चार्ज होने वालों की संख्या भी बढ़ रही है। पहले जहां 40 से 50 लोग डिस्चार्ज होते थे वही अब होम आइसोलेशन और डिस्चार्ज होने वालों की संख्या भी 100 से 150 तक पहुंच रही है।

इसकी वजह लोग खुद भी अपनी सेहत को लेकर ज्यादा सजग, सतर्क हैं। जिले में  अस्पताल में मरीजों को भर्ती करने के लिए 2163 बेड की व्यवस्था है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आकंडों के मुताबिक अब तक कुल 90335 सैंपल में 47237 आरटीपीसीआर और 38152 एंटीजन किट जबकि 4946 जांच ट्रू नेट मशीन से हो चुकी है।
विज्ञापन

 

कोरोना जांच करता स्वास्थ्यकर्मी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
अब तक 82589 लोगों की रिपोर्ट भी मिल चुकी है जिसमें 76077 लोग निगेटिव और 6512 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा ने बताया कि शहरी क्षेत्र में 35 और ग्रामीण क्षेत्र में 12 टीमो के माध्यम से रोजाना करीब 2500 सैंपल लिया जा रहा है और होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीजों के लिए भी 33 रैपिड रिस्पांस टीम भी लगाई गई है, जो आयुष काढ़ा सहित अन्य दवाएं भी उपलब्ध करा रही हैं।

जिले में कोरोना संक्रमण की दर 7.87 प्रतिशत है जबकि रिकवरी 76.22 प्रतिशत और मौत का दर 1.8 प्रतिशत है। शासन के निर्देश पर नियंत्रण संबंधी हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

कोरोना वायरस की जांच - फोटो : अमर उजाला

कमांड सेंटर से ले रहे फीडबैक

जिन मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही है,सिगरा  कोविड कमांड सेंटर से उनका फीडबैक भी लिया जा रहा है। उन्हें कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी देने के साथ ही होम आइसोलेशन में रहने के बारे में भी बताया जा रहा है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग की ओर से गठित टीम भी मरीजों के फोन पर बातचीत कर रही है। 

एक नजर में आंकड़े

  • कुल पॉजिटिव  6512
  • डिस्चार्ज  2034
  • होम आइसोलेशन में स्वस्थ 2965
  • (कुल  4999)
  • मौत 123
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें