फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना जांच का रेट तय, नहीं चलेगी निजी लैब की मनमानी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना की तीसरी लहर की दस्तक के बाद अब जांच का दायरा बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। जिले में कोरोना के जो संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। ज्यादातर में सर्दी, खांसी, जुकाम के साथ ही बुखार के लक्षण मिले हैं। अब जरा सी परेशानी होने पर लोग खुद ही जांच कराने पहुंच रहे हैं। सरकारी अस्पतालों में निशुल्क जांच हो रही है। निजी अस्पतालों में भी जांच की व्यवस्था है। दूसरी लहर की तरह इस बार जांच में निजी लैब की मनमानी नहीं चल पाएगी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जांच रेट तय कर दिए गए हैं। दूसरी लहर में निजी जांच केंद्रों के लिए आरटीपीसीआर, एंटीजन जांच की दर तय की गई थी। बावजूद अधिक रुपये लेने की शिकायत आई थी। लेकिन कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं हुआ। अब फिर शासन ने जांच रेट तय कर सीएमओ सहित अन्य अधिकारियों से कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

क्या है जांच
निजी जांच केंद्र जाने पर 700 रुपये जीएसटी सहित
निजी जांच केंद्रों द्वारा घर जाकर सैंपल लेने पर 900 रुपये जीएसटी सहित
निजी जांच केंद्रों पर एंटीजन टेस्ट 250 रुपये मात्र
निजी केंद्रों पर ट्रूनॉट 1250 रुपये मात्र (घर से सैंपल लेने पर 200 रुपये अतिरिक्त लगेगा)
इतने में होगी सीटी स्कैन
16 स्लाइस तक 2000 रुपये
16 से 64 तक स्लाइस तक 2250 रुपये
64 स्लाइस से अधिक 2500 रुपये
शासन की ओर से निजी जांच केंद्रों पर कोरोना जांच के रेट तय कर दिए गए हैं। इससे अधिक की धनराशि लेने वालों पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से कार्रवाई की जाएगी। लापरवाही बरतने वालों पर भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

-डॉ. संदीप चौधरी, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें