इसके ठीक पहले चेन्नई से आने वाले इंडिगो एयरलाइंस के विमान के पायलट ने एटीसी से विमान को लैंड करने की इजाजत मांगी। यह विमान अपने निर्धारित समय से पहले पहुंच गया था। इस विमान के लैडिंग से पीएम के विमान का टेकऑफ प्रभावित हो सकता था।
ऐसे में इंडिगो एयरलाइंस के विमान को 15 मिनट के लिए उतरने की इजाजत नहीं दी गई और विमान हवा में ही चक्कर लगाता रहा। पीएम मोदी का विमान जब शाम 18.56 बजे वाराणसी से उड़ गया, तब जाकर एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने इंडिगो एयरलाइंस के विमान को उतरने की अनुमति दी।