फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज भी कारगर है बापू का दिखाया हुआ अहिंसा का मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान बिल की वापसी की घोषणा से किसानों में खुशी का माहौल है, वहीं सोशल मीडिया पर भी किसान बिल की वापसी की घोषणा से नई बहस छिड़ गई है। राजनीतिक दलों ने इसे किसानों की जीत बताया है और कहा कि अहिंसा का मार्ग आज भी उतना ही कारगर है जितना की स्वतंत्रता आंदोलन में था। वहीं भाजपा नेताओं ने इसे पीएम का ऐतिहासिक कदम बताया है। किसानों में बिल वापसी से खुशी का माहौल है और कई गांवों में किसानों ने मिठाई बांटकर जश्न मनाया।
विज्ञापन

किसान सत्याग्रह और ज्वाइंट एक्शन कमेटी की ओर से शुक्रवार को सदस्यों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कृषि कानून को वापस लेने की घोषणा पर किसान संघर्ष दीपोत्सव मनाया। बीएचयू सिंह द्वार पर ढोल नगारों के साथ जहां खुशी मनाई वहीं 750 दीपों को जलाकर आंदोलन में शहीद किसानों को याद किया। सिंह द्वार पर हुए कार्यक्रम में राज अभिषेक, ओमशुक्ला, दिवाकर सिंह आदि रहे।
कांग्रेस नेताओं ने अपने-अपने घरों में एक-एक दीपक जलाए। दीपक जलाकर किसानों का समर्थन किया और उनकी शहादत को नमन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुलाब बाग पार्क के समीप ढोल, नगाड़ा और मिठाई बांटकर विजय जुलूस निकाला। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सैकड़ों किसानों की मौत और सालों भर लगातार सड़कों पर आंदोलन करने के उपरांत लिया गया यह फैसला दुर्भाग्यपूर्ण है।
विज्ञापन

किसानों ने मनाया जश्न, निकाला जुलूस
कृषि बिल की वापसी पर मोहनसराय और जक्खिनी में किसानों ने जश्न मनाया। जुलूस निकालकर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। स्वामी सहजानंद किसान महासभा के राष्ट्रीय महासचिव विनय शंकर राय मुन्ना के नेतृत्व में ट्रैक्टर पर बैठकर किसानों ने विजय जुलूस निकालकर अपनी प्रसन्नता जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें