फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुबई, अबूधाबी में फंसे भारतीय श्रमिकों को भेजा स्वदेश

Fri, 29 May 2020 11:50 PM IST
विचित्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
विज्ञापन
दुबई एयरपोर्ट पर स्वदेश लौटने के लिए कतार में खड़े भारतीय श्रमिक। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के दौर में जब अपने भी मुंह फेर ले रहे हैं ऐसे में दुबई और आबूधाबी के श्रमिकों के लिए बलिया निवासी श्याम नारायण यादव बड़े मददगार साबित हो रहे हैं। उन्होंने अपने खर्च और प्रयासों से दुबई और अबूधाबी में फंसे उत्तर प्रदेश के 189 मजदूरों को लखनऊ भेजवाया। शुक्रवार देर शाम उनका भेजा चार्टर विमान मजदूरों को लेकर लखनऊ एयरपोर्ट पर पहुंच गया।

विज्ञापन


उभांव क्षेत्र के चंदायर कला गांव निवासी श्याम नारायण यादव दुबई और अबूधाबी में रिलायंस गल्फ की दो कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सह प्रबंध निदेशक हैं। कोरोना महामारी में अपने देश खासकर यूपी के कामगारों की परेशानी को देखते हुए उन्होंने उनकी वतन वापसी के लिए पहल करने की सोची। 


भारत और दुबई सरकार से अनुमति लेने के बाद चार्टर विमान एफ जेड 8325 को किराए पर लिया और जरूरी औपचारिकताएं पूरी करवा कर दुबई और आबूधाबी में रह रहे यूपी के 189 कामगारों को दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 28 मई को रवाना किया। विमान देर शाम तक लखनऊ एयरपोर्ट पहुंच गया।
विज्ञापन


विमान से उतरते ही कामगारों में खुशी की लहर दौड़ गई। उन्होंने श्याम नारायण को धन्यवाद ज्ञापित किया। उधर, श्याम नारायण यादव ने दूरभाष पर बताया कि इसी तरह और फ्लाइट से कामगारों को स्वदेश भेजने का कार्य आगे भी करेंगे। इसके लिए उन्होंने भारतीय दूतावास और प्रदेश के मुख्यमंत्री का आभार जताया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें