फूलपुर थानाध्यक्ष मुन्ना राम घोसिया के अनुसार गिरफ्तार महिला दो बच्चों की मां है और अनिल के साथ उसका संबंध था। तफ्तीश में सामने आया कि घर से भगा ले जाने के बाद वह छिपकर रहती थी। पूछताछ में आरोपी महिला ने बताया कि सात नवंबर की शाम अपने परिचित बड़ागांव थाना के अहरकपुर निवासी राजकुमार वनवासी के घर पहुंची, लेकिन किसी ने आश्रय नहीं दिया और भगा दिया।
इसके बाद रेलवे ट्रैक पकड़ते हुए अनिल के साथ आगे बढ़ने लगी। अनिल बार-बार घर जाने की जिद कर रहा था, इसी बीच उसे अचेत करने के लिए रेलवे ट्रैक किनारे पत्थर से उसके सिर के पीछे वार कर दिया। जब वह लहूलुहान हुआ तो ट्रैक पर छोड़कर भाग निकली।