वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र में अजगरा चौकी अंतर्गत बाबतपुर ग्राम सभा के नेवादा नाबिक बस्ती की महिला के गले से सोने की चेन छीनकर बदमाश भाग निकले। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की। पुलिस के अनुसार युवक की पहचान महिला के द्वारा की गई है।
बाबतपुर गांव की रहने वाली फूलदेई अपने घर से सरकारी राशन की दुकान पर गई थी, दुकान से खाद्यान्न लेकर महिला घर वापस लौट रही थी उसी बीच गले से चेन खींचकर बदमाश भाग निकला। महिला चिल्लाती रही, आसपास के लोग इकट्ठा हुए और जानकारी घर के लोगों को मिली। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने बताया कि महिला ने एक युवक की पहचान की है।