फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में कूदते समय पत्थर से टकराकर दूधिया की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसीघाट की ऊंचाई से गंगा में छलांग लगाने के दौरान घायल युवक की शुक्रवार को बीएचयू स्थित ट्रामा सेेंटर में मौत हो गई। बृहस्पतिवार की देर शाम घायलावस्था में लोगों ने बीएचयू स्थित ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया था। गंगा में छलांग लगाने का एक वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

भेलूपुर थाना के भदैनी इलाके के भदेश्वर महादेव गली निवासी बद्री यादव का पुत्र गोपाल यादव (38 वर्ष) रोजाना की तरह तुलसी घाट पर शाम के समय नहाने आया था। तुलसीघाट स्थित मणि से लगभग 30 फीट से अधिक की ऊंचाई से गोपाल ने गंगा में छलांग लगाई और सिर पत्थर पर टकराने से घायल हो गया। नाविकों ने उसे गंगा से बाहर निकलवाया और पुलिस को सूचित करते हुए बीएचयू स्थित ट्रामा सेेंटर में भर्ती कराया।
सिर में गंभीर चोट लगने और अधिक खून बहने के कारण चिकित्सक उसे बचा नहीं सके। गंगा में छलांग लगाते हुए गोपाल का वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है। परिजनों के अनुसार गोपाल दूध और दही का कारोबार करता था। सात साल पूर्व शादी हुई थी, लेकिन पत्नी से अनबन के बाद गोपाल घर में अकेले ही रहता था। सुबह व शाम रोजाना तुलसी घाट पर स्नान के लिए जाता था।
विज्ञापन

उधर, घाट किनारे रहने वालों का कहना है कि पुलिस की सक्रियता कम होने से हादसे लगातार बढ़ रहे हैं। कम उम्र के लड़के और नशे का सेवन करके लोग गंगा में स्नान कर रहे हैं। भेलूपुर थाने की अस्सी चौकी पुलिस अब घाट पर गश्त भी नहीं करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें