कि्रसमस के उपलक्ष्य में रविवार को सिगरा के संत पॉलस चर्च में प्रभू यीशु मसीह की महिमा के गीत ग
- फोटो : bishnah 1
प्रभु यीशु के आगमन के दूसरे रविवार चर्चों में प्रार्थना सभाएं हुईं। कैरोल गीत गूंजे और प्रभु की महिमागान हुई। मसीहियों ने कैंडल मार्च निकालकर प्रभु यीशु के आगमन की खुशी का इजहार किया। छावनी स्थित महागिरजा में प्रार्थना सभा में भीड़ रही।
क्रिसमस के आगमन के उपलक्ष्य में महागिरजा में सुबह पूजा और प्रार्थना हुई। भजन टोलियों ने यीशु के आगमन में कैरोल गीत पेश किए। पूजा में पुरोहित फादर जॉन इब्राहम, जोसफ, विमलन आदि रहे। सेंट पॉल चर्च सिगरा में शाम को सीएनआई चर्चों के अलावा गिरजाघर के मसीही जुटे थे। कैंडल लाइट सर्विस में सभी ने प्रभु यीशु की विशेष उपासना की। सेंट मैरीज स्मिथ स्कूल की क्वायर ने कैरोल गीतों प्रभु यीशु की महिमा बताई। पादरी संजय दान ने कहा कि वह दुनिया के कल्याण के लिए अवतार लिए।
हम उनके आदर्शों और संदेशों को आत्मसात कर दुनिया में शांति के साथ सौहार्द ला सकते हैं। इकबाल मसीह ने प्रार्थना कराई। इसके बाद चर्च परिसर में सभी ने कैंडल मार्च निकाले। सभी ने प्रभु से दुनिया के दुखों को दूर कर कल्याण की कामना की। सभी ने प्रभु के आगमन की खुशी में एक-दूसरे को बधाई दी। लाल चर्च, तेलियाबाग, गोदौलिया, रामकटोरा सहित अन्य चर्चों के मसीही प्रार्थना सभा में शामिल हुए। पूजा व कैंडल मार्च में नितिन विल्फ्रेड प्रसाद, विनय दयाल, विजय दयाल, इमैनुएल, खुशाल, प्रकाश, डॉ. अनीता डे आदि रहे।
कि्रसमस के उपलक्ष्य में रविवार को सिगरा के संत पॉलस चर्च में प्रभू यीशु मसीह की महिमा के गीत ग- फोटो : bishnah 1