फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया: दूसरे समुदाय की लड़की को फुसलाकर शादी करने पहुंचा था कोर्ट, हिंदू संगठन ने पकड़ा

Wed, 28 Jul 2021 11:27 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

कचहरी स्थित चाय की दुकान पर गवाह के साथ चर्चा करते समय पकड़े गए। आरोपी युवक के विरुद्ध हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने तहरीर दी, जिसके बाद पुलिस छानबीन में जुट गई। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने बुधवार दोपहर कचहरी में शादी के लिए पहुंचे दूसरे समुदाय की युवती व युवक के दोस्त को पकड़कर कोतवाली पुलिस को सुपुर्द कर दिया। वहीं आरोपी युवक के विरुद्ध हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने तहरीर दी, जिसके बाद पुलिस छानबीन में जुट गई।

विज्ञापन


हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ के पूर्व अध्यक्ष व अधिवक्ता कुमार स्कंद सिंह उर्फ चेतन ने बताया कि बेल्थरारोड क्षेत्र के दो समुदायों के युवक-युवती कचहरी में शादी करने पहुंचे। कचहरी स्थित चाय की दुकान पर बैठ कर वे गवाह के साथ चर्चा कर रहे थे।

उनकी बातचीत से दूसरे समुदाय का होने की शंका हुई। जिसके बाद पहुंचे हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने दोनों से पूछताछ की तो पहले लड़की ने बरगलाने की कोशिश की। इसके बाद दोनों के आधार कार्ड देखे गए तो दोनों दो समुदायों के निकले, आधार कार्ड भी फर्जी था। इसी बीच मुख्य आरोपी युवक फरार हो गया। जबकि लड़की व शादी की गवाही देने आए युवक को कार्यकर्ताओं ने पकड़ कर कोतवाली पुलिस को सौंप दिया और तहरीर दी। इस मौके पर हिंदू जागरण मंच के अध्यक्ष अम्बादत्त पांडेय, विवेकानंद पांडेय समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें