फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन ने मानी छात्रों की मांगें, 24 घंटे बाद खुला मुख्य द्वार

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएचयू में हाईब्रिड यानी ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से कक्षाएं चलाए जाने और परीक्षा की मांग को आखिर विश्वविद्यालय प्रशासन ने मान लिया है। इसी के साथ एक सप्ताह से धरना देने के बाद बुधवार शाम से ही मुख्य द्वार बंद कर बैठे छात्रों ने धरना समाप्त किया, तब जाकर मुख्य द्वार का रास्ता साफ हो सका। दिन में कुलपति की अध्यक्षता में संकाय प्रमुख, निदेशकों की बैठक में फैसले के बाद प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्यों ने इसकी घोषणा धरना स्थल पर की तब छात्र माने।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण कम होने के बाद विश्वविद्यालय में ऑफलाइन कक्षाओं को बहाल कर दिया गया है। कई छात्र ऐसे हैं, जो विश्वविद्यालय के बंद होने की वजह से घर चले गए और अभी नहीं आए हैं। ऐसे में छात्रों की मांग है कि विश्वविद्यालय प्रशासन ऑनलाइन और आफलाइन दोनों माध्यम से कक्षाएं चलाने के साथ ही इस बार ओपन बुक परीक्षा प्रणाली के तहत ही परीक्षा कराएं। इसके पीछे उन्होंने अधिकांश समय तक ऑनलाइन कक्षाएं चलाए जाने का हवाला दिया था। कुलपति आवास पर सात दिन तक धरने के बाद बुधवार शाम को केंद्रीय कार्यालय पर इसी मांग को लेकर उनकी सुरक्षाकर्मियों के साथ ही नोकझोंक हुई थी। छात्रों ने सुरक्षाकर्मियों पर पिटाई का आरोप लगाते हुए मुख्य द्वार बंद कर धरना दिया। पूरी रात छात्र धरने पर बैठे रहे।
मुख्य द्वार बंद होने से मरीजों को परेशानी
बुधवार शाम से धरने पर बैठे छात्रों का धरना बृहस्पतिवार को भी दिन भर जारी रहा। मुख्य द्वार के बंद होने की वजह से अस्पताल में आने वाले मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ी। दोपहर में कुछ समय के लिए मुख्य द्वार के दोनों किनारे पर बने छोटे गेट भी बंद रहे। इस वजह से दूर दराज से आने वाले मरीज अंदर नहीं जा सके। कुछ देर बाद छोटे गेट तो खुले लेकिन मुख्य द्वार बंद रहा। अब शाम को प्रॉक्टर डॉ.धीरेंद्र राय ने यहां आकर विश्वविद्यालय प्रशासन के फैसले की जानकारी दी तब जाकर छात्र माने।
विज्ञापन

संकाय प्रमुख, निदेशकाें की बैठक में छात्रों की सुविधा के लिए ऑनलाइन, ऑफलाइन दोनों माध्यम में परीक्षा का निर्णय लिया गया है। इसके लिए संबंधित संकाय में छात्र को आवेदन करना होगा। नियमानुसार जो भी व्यवस्था होगी, वह कराई जाएगी। छात्रों को इसकी जानकारी दी गई तो उन्होंने तुरंत धरना खत्म कर दिया।-प्रो. बीसी कॉपरी, चीफ प्रॉक्टर, बीएचयू
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें