यूपी के चंदौली की 10 साल की शाजिया इकबाल ने जिले का देश भर में नाम रोशन किया है। इतनी कम उम्र में शजिया ने जो कर दिखाया वह वास्तव में काबिलेतारीफ है। चंदौली जिले की कसाब महाल निवासी पांचवी कक्षा की छात्रा शाजिया को वर्ष 2017 का बेस्ट इंडियन ब्लागर चुना गया है। 29 सदस्यीय ज्यूरी ने 31 दिसंबर को इसकी घोषणा की है।
दस वर्षीय साजिया समाज में आस पास के चीजों को देखकर उसे शब्दों में पिरोकर लोगों के सामने प्रस्तुत करती है। यही अदा ज्यूरी को बहुत पंसद आई और सात नामिनी में शाजिया को बेस्ट इंडियन ब्लागर का अवार्ड दिया।
एअर इंडिया मुंबई में सर्विस इंजीनियर की नौकरी छोड़ कर वर्तमान में अल्फा सेंटर रियाद कंपनी एवियोनिक्स सुपरवाइजर के पद पर नियुक्त मोहम्मद इकबाल आबिद की दस वर्षीय पुत्री शाजिया इकबाल वर्तमान में न्यू मीडिल ईस्ट इंटरनेशनल स्कूल रियाद में पांचवीं कक्षा में पढ़ती है। छोटी उम्र में ही पिता के साथ अमेरिका, ब्रिटेन सहित कई देशों का भ्रमण कर चुकी शाजिया को पांच वर्ष की उम्र में ब्लाग लिखने का चस्का लगा।