फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर में तोड़फोड: अराजकतत्वों ने वाराणसी के चौरा माता मंदिर को बनाया निशाना, गुस्साए लोगों ने लगाया जाम

Sat, 08 Apr 2023 11:38 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के चौरा माता मंदिर में गुरुवार की रात अराजकतत्वों ने तोड़फोड़ की। साथ ही मंदिर के अंदर स्थापित चौरा माता और सरस्वती देवी की मूर्ति खंडित कर दी गई। 
विज्ञापन
अराजकतत्वों ने वाराणसी के चौरा माता मंदिर को बनाया निशाना - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में लंका थाने से चंद कदम की दूरी पर नगवा चौकी मार्ग पर स्थित चौरा माता मंदिर में गुरुवार की रात अराजकतत्वों ने तोड़फोड़ की। साथ ही मंदिर के अंदर स्थापित चौरा माता और सरस्वती देवी की मूर्ति खंडित कर दी गई। इससे गुस्साए लोगों ने शुक्रवार की सुबह लंका से नगवा मार्ग पर जाम लगा दिया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Varanasi: बिहार के मंत्री तेज प्रताप यादव का सामान होटल से बाहर निकाला, मुकदमा दर्ज करने की मांग,क्या है मामला
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना था कि मंदिर में जानबूझकर तोड़फोड़ की गई है। मौके पर पहुंचे नगवा वार्ड के पार्षद रवींद्र सिंह ने लंका थाने की पुलिस को तहरीर देकर मंदिर में तोड़फोड़ करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। जाम लगाए हुए लोगों को लंका थाने की पुलिस ने समझा-बुझाकर शांत कराया। साथ ही, अराजकतत्वों को जल्द चिह्नित कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस मंदिर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें