फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर की सुरक्षा में बड़ी चूक

Mon, 11 Jul 2016 01:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
बाबा विश्वनाथ मंदिर - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
सुरक्षा के दृष्टिकोण से अति संवेदनशील श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के गर्भगृह में रविवार की रात स्वामी नित्यानंद के साथ उनकी एक शिष्या छह फीट लंबा चांदी का त्रिशूल लेकर पहुंच गई। सुरक्षा व्यवस्था में हुई इस गंभीर चूक का मामला जब पुलिस और प्रशासन के संज्ञान में आया तो हड़कंप मच गया। आननफानन में तलाशी कर रहे सुरक्षाकर्मियों को मौके से हटाकर उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की बात कही गई है।
विज्ञापन



सेक्स स्कैंडल और कल्पतरु दर्शन को लेकर विवादों में रहे स्वामी नित्यानंद अपने अनुयायियों के साथ रविवार की रात ढुंढिराज गणेश प्वाइंट से विश्वनाथ मंदिर में प्रवेश किए। इस दौरान नित्यानंद की एक शिष्या के हाथ में चांदी का छह फीट लंबा त्रिशूल था जो सुरक्षा कर्मियों को नहीं दिखा और वह गर्भगृह में पहुंच गई। गर्भगृह में युवती के हाथ में त्रिशूल देखकर वहां मौजूद अन्य लोगों ने एतराज जताया तब सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाल रहे लोगों की आंख खुली। आननफानन में पाली प्रभारी वीके सिंह ने प्वाइंट प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली और उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। बता दें कि गर्भगृह में दूध, गंगाजल और प्रसाद के अलावा अन्य कोई भी चीज ले जाने पर प्रतिबंध है।
इस बारे में एसपी (सुरक्षा) राकेश कुमार सिंह ने बताया कि जानकारी होते ही युवती को बाहर निकाल दिया गया था। तलाशी में लगे दोनों सुरक्षा कर्मियों को मौके से हटा दिया गया है। प्वाइंट प्रभारी के खिलाफ रपट लिखी गई है। जो भी इस चूक के दोषी हैं उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें