विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने शनिवार को कुआर बाजार में दो करोड़ 37 लाख रुपये की लागत से बने दो मंजिला काली माता मंदिर भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने काशी के विकास के लिए 25 हजार करोड़ रुपये की सौगात दी है।
इसके लिए काशीवासी उनके प्रति कृतज्ञ हैं। इस अवसर पर एसडीएम पिंडरा कुंदन राजकपूर, बीडीओ प्रतिभा मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष पवन सिंह, जिला महामंत्री डॉ. जेपी दुबे, जिलामंत्री फौजदार शर्मा, मंडल अध्यक्ष अशोक गौतम, आशीष प्रकाश सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद