फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: आचार्य वेंकटरमण घनपाठी को मिला ‘मास्टरमाइंड शिरोमणि अवॉर्ड’

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। वैदिक ज्ञान, वेद साधना, स्वाध्याय और सनातन संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए काशी के प्रख्यात वैदिक विद्वान आचार्य वेंकटरमण घनपाठी को अंतरराष्ट्रीय सम्मान ‘मास्टरमाइंड शिरोमणि अवॉर्ड-वैदिक हेरिटेज 2026’ से सम्मानित किया गया। नई दिल्ली में हुए अंतरराष्ट्रीय समारोह में देश-विदेश के विशिष्ट उद्योगपतियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, राजनेताओं, विद्वानों, विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियों की मौजूदगी में उनको सम्मानित किया गया। आचार्य वेंकटरमण घनपाठी ने अपनी विलक्षण प्रतिभा, कठोर साधना, निरंतर स्वाध्याय और वेदों के प्रति पूर्ण समर्पण से वैदिक ज्ञान परंपरा को समृद्ध करने में अहम योगदान दिया है। उनका जीवन वेदाध्ययन, वैदिक संस्कारों और सनातन संस्कृति की सेवा के लिए समर्पित रहा है। वह श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के सदस्य भी रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें