इधर, अजीत और हर्ष के परिजनों को घटना की सूचना मिलते ही कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि परमानंदपुर निवासी भैयालाल पटेल का इकलौता बेटा हर्ष उर्फ तनु पटेल क्षेत्र के विकास इंटरमीडिएट कॉलेज का छात्र था। वहीं, तेजू पटेल का बेटा अजीत पटेल बिजली विभाग में मजदूरी करता था। दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई थी। अजीत पटेल अपने भाइयों में दूसरे नंबर पर था।
अजीत के एक भाई सुजीत पटेल की 12 साल पहले मौत हो चुकी थी। अजीत और अजय दो भाई परिवार में थे। बेटे की मौत पर अजीत पटेल की मां मुनका देवी और पिता तेजू पटेल का रो-रोकर बुरा हाल है। रोहनिया इंस्पेक्टर राजू सिंह ने बताया कि दोनों शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।