फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से दुराचार, कमरे में बंद कर आरोपी भागा

Mon, 18 Jul 2016 02:21 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
rape - फोटो : demo pic
विज्ञापन
सारनाथ के  बरकतपुरा पुलकोहना क्षेत्र स्थित एक पावरलूम में एक 13 वर्षीय किशोरी के साथ रविवार की रात दुराचार का मामला सामने आया है। दुराचार के बाद आरोपी ने पीड़िता को एक कमरे में बंद कर दिया और भाग निकला।  देर तक जब किशोरी नही पहुंची तो उसका पिता उसे खोजने निकला। लोगों से मिली जानकारी के आधार पर वह पावरलूम के पास पहुंचा और सूचना पुलिस को दिया। सारनाथ पुलिस ताला तोड़कर अंदर घुसी तो किशोरी बेहोश पड़ी थी। उसे मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत गंभीर बताई गई है। चर्चा रही कि वारदात में अरमान के साथ उसके तीन दोस्त भी थे।
विज्ञापन


बुनकर परिवार की 13 वर्षीय किशोरी रविवार को घर से हल्दी और मिर्च लेने दूकान के लिए निकली थी। आरोप है कि इसी दौरान दूकान के बगल में स्थित पावरलूम में जैतपुरा के कमालपुरा के अरमान उर्फ मुताल्लिफ ने किशोरी को बुलाया। काफी देर तक जब किशोरी घर नहीं लौटी तो उसका पिता खोजते हुए दूकान पर पहुंचा। लोगों ने बताया कि वह पावरलूम जाते हुए देखी गई थी। किशोरी के पिता ने सूचना सारनाथ पुलिस को दी। सारनाथ थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी की खोजबीन की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें