फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: किशोरी रहस्यमय ढंग से लापता, अपहरण का मुकदमा दर्ज; पिता ने लगाया गंभीर आरोप

Wed, 15 May 2024 07:46 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

Varanasi News: पिता का आरोप है कि बेटी बाजार सामान खरीदने गई थी कि रास्ते में आदित्य भारती बाइक से आया और बेटी को बहला फुसलाकर अपने साथ लेकर भाग निकला। 
विज्ञापन
अपहरण थाने में मुकदमा। - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के मिर्जामुराद क्षेत्र स्थित एक गांव में तीन दिन पूर्व घर से सामान खरीदने के लिए बाजार गई किशोरी रहस्यमय ढंग से गायब हो गई। किशोरी के पिता ने एक अभियुक्त के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। 

विज्ञापन


मिर्जामुराद क्षेत्र स्थित एक गांव निवासिनी एक 14 वर्षीया किशोरी श्रृंगार का सामान लेने पास के बाजार में गई हुई थी। इसी दौरान वह रहस्यमय ढंग से गायब हो गई। परिजनों द्वारा काफी तलाशने के बाद किशोरी का कुछ पता नहीं चला। इसके बाद किशोरी के पिता मिर्जामुराद थाने पहुंच क्षेत्र के मेहंदीगंज निवासी आदित्य भारती के खिलाफ तहरीर दे अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया। 

इस मामले में मिर्जामुराद थाना प्रभारी आनंद चौरसिया ने बताया कि किशोरी को तलाशने के लिए टीम गठित कर दी गई है। जल्द ही किशोरी सहित आरोपी पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें