बेटी को जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि किसी को जानकारी दी तो उसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर देंगे। भयभीत उसकी बेटी ने यह जानकारी किसी को नही दी। मनबढ़ युवक उसे फिर से अपने यहां बुलाने का दबाव बनाने लगे। बेटी के न जाने पर वीडियो प्रसारित करने की धमकी दी।
युवकों ने बेटी का वीडियो उसके मुंबई में रह रहे चाचा के मोबाइल पर भेज दिया। उन्होंने देखा तो घटना की जानकारी दी। जब बेटी से पूछा तो उसने पूरी बात बताई। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट, धमकी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।
एसएचओ संतोष सिंह ने बताया कि किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया गया और मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान कराया गया है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. तेजवीर सिंह ने कहा कि मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।