फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: शिक्षकों ने चिलचिलाती धूप में बच्चों से ढुलवाई पुस्तकें, अविभावक नाराज; वीडियो वायरल

Mon, 08 Apr 2024 07:11 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

Varanasi News: वीडियो वायरल होने के बाद बच्चों के अभिभावकों में काफी नाराजगी है। इसको लेकर उन लोगों ने प्रबंधन से बात की। इस पर खंड शिक्षाधिकारी ने कहा है कि मामले की जांच कर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
धूप में किताब ढोते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के चिरईगांव ब्लाक के छात्र-छात्राओं को निःशुल्क वितरित की जाने वाली पाठ्य-पुस्तकें बीआरसी सेन्टर से मुस्तफाबाद न्याय पंचायत के संकुल पर प्रेषित की गई थी।

विज्ञापन


संकुल प्रभारी के निर्देश पर सम्बन्धित विद्यालयों छितौना, रेतापर, मुस्तफाबाद द्वितीय, बभनपुरा व सिंहवार के प्रधानाध्यापक पुस्तकें प्राप्त करने मुस्तफाबाद संकुल पर पहुंचे।

विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय बभनपुरा के प्रधानाध्यापक तो पुस्तक प्राप्त करने के बाद अपने साधन से ले गए। लेकिन शेष विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के निर्देश पर चिलचिलाती धूप में छात्रों को साइकिल पर लाद कर कई किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ी।
विज्ञापन


जानकारी होने पर छात्रों के अविभावकों ने नाराजगी जताई। कुछ लोगों ने इसका वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर चलाना शुरू कर दिया। इस बाबत पूछे जाने पर खण्ड शिक्षा अधिकारी प्रीति सिंह ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में आया है जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें