फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: इंडी गठबंधन की पहली बैठक में बोले अजय राय... पूंजीपतियों के लिए काम कर रही भाजपा

Mon, 08 Apr 2024 07:08 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

इंडी गठबंधन की बैठक में बतौर मुख्य अतिथि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि स्मार्ट सिटी के नाम पर सिर्फ बनारस को जाम मिला है। यहां गटर में उतरकर सफाई करने वाले मजदूरों की मौत हो रही है। 
विज्ञापन
बैठक में एक-दूसरे का हाथ पकड़कर एकता दिखाते सपा-कांग्रेस व अन्य सहयोगी दलों के नेता - फोटो : कांग्रेस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि भाजपा सरकार पूंजीपतियों के लिए काम करती है। इससे रोजगार का संकट पैदा हुआ है। देश का युवा भटक रहा है। बनारस में गंगा सफाई के नाम पर लूट मची है। स्मार्ट सिटी के नाम पर सिर्फ बनारस को जाम मिला है।

विज्ञापन


लोकसभा चुनाव के मद्देनजर इंडी गठबंधन की बैठक रविवार को रोहनिया विधानसभा क्षेत्र मंडुवाडीह स्थित मां केवला लॉन में हुई। मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि आज भी गटर में उतरकर सफाई करने वाले मजदूरों की मौत हो रही है। सरकार सफाई व्यवस्था नहीं कर पाई है। सड़कें साफ की जाती हैं, लेकिन गलियों की स्थिति नारकीय है। नगर निगम की ओर से कई गुना टैक्स वसूला जा रहा है।

सपा जिलाध्यक्ष सुजीत यादव ने कहा कि गठबंधन के लिए बूथ स्तर पर सभी कार्यकर्ता एक दूसरे का सहयोग करेंगे। सपा गठबंधन धर्म का पालन करते हुए इंडी गठबंधन के लिए तैयार है। इस दौरान पूर्व जिला उपाध्यक्ष विवेक यादव, राजेश्वर सिंह पटेल, विश्व विजय सिंह, आत्माराम यादव, आनंद मौर्या, मनीष सिंह मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें