शिक्षक अपनी प्रेमिका छात्रा के साथ 2019 में गायब हो गया था। छात्रा की उम्र 18 वर्ष पूरी होने के बाद दोनों ने न्यायालय और मंदिर में शादी की। इसके बाद दोनों ने अपनी शादी की तस्वीर फेसबुक और सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। इसके बाद चर्चा शुरू होने पर पुलिस ने फेसबुक के जरिए युवक को बुलाया।
शिक्षक अपनी प्रेमिका के साथ चोलापुर थाने में पहुंच गया, जहां उसने शादी करने की बात बताई। इसके बाद आरोपी शिक्षक धर्मेंद्र विश्वकर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि युवती को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा।