फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी के मौसम में रखें खानपान और सफाई का खास ध्यान

विज्ञापन
विज्ञापन
पारा चढ़ने के साथ ही मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ने लगा है। धूप और लू के अलावा गंदगी व दूषित खाना या पानी पीने से काफी लोग बीमार पड़ जाते हैं। चिकित्सकों की मानें तो कुछ सावधानियां बरत कर हम गर्मी की चपेट में आने से बच सकते हैं।
विज्ञापन

आईएमएस बीएचयू में शारीरक क्रिया विभाग के वैद्य सुशील कुमार दुबे ने बताया कि गर्मी के मौसम में खानपान में साफ-सफाई का बहुत ध्यान रखें। बाहर का तला-भुना और खुले में बनाया जा रहा कोई भी खाद्य पदार्थ खाने से बचें। बच्चों को भी जानकारी दें और उन्हें कुछ भी खाने से पहले हाथ धोने के लिए प्रेरित करें। मौसमी फल जैसे खरबूज, तरबूज, आम, खीरा, ककड़ी का सेवन जरूर करें। हालांकि इनके सेवन के साथ भी कुछ सावधानियां जुड़ी हैं, जिनका ध्यान रखना जरूरी है। शरीर में पानी की कमी न होने दें। एक दिन में कम से कम 8 से 10 गिलास पानी जरूर पीएं। छाछ, लस्सी, कच्चे आम का पन्ना, बेल या सत्तू का शरबत बहुत फायदेमंद है। गर्मी या उमस वाले मौसम में सामान्य वर्कआउट करना चाहिए। धूप में रहने के कारण अगर आपको थकान या चक्कर आ रहे हैं तुरंत पानी या नींबू पानी पीना चाहिए। धूप लगने पर पैरों को हल्का सा ऊपर कर आधे घंटे के लिए लेट जाएं। इससे शरीर को रिकवर करने का समय मिल जाएगा और बेहोशी से भी बच जाएंगे।
धूप के सीधे संपर्क में आने से बचें
राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय के डॉ. अजय के अनुसार दोपहर 12 से 3 बजे के बीच घर से बाहर निकलने से बचना चाहिए। धूप के सीधे संपर्क में आने से परहेज करें। दिन के समय धूप में बाहर निकलना जरूरी है तो सन स्क्रीन का इस्तेमाल जरूर करें। इसके अलावा टैनिंग और सनबर्न से बचने के लिए छतरी, टोपी, गीला तौलिया और ठंडा पानी साथ लेकर निकलें। जितना ज्यादा हो तरल पदार्थ जैसे नींबू पानी का प्रयोग करें। ध्यान रहे कि यह ठंडा हो बर्फीला नहीं अन्यथा दूसरी समस्याएं हो सकती हैं।
विज्ञापन

एक बार में अधिक खाने से परहेज करें
डॉ. अजय ने बताया कि गर्मी के मौसम में दिन की शुरुआत मीठे और रसीले फल से करना अच्छा रहेगा। चीकू, आड़ू, तरबूज, खरबूज या संतरा अच्छे विकल्प हो सकते हैं। प्याज और खीरा जरूर खाएं। यह पाचन संबंधी परेशानियों से बचाएंगे और शरीर का तापमान भी नियंत्रित रखेंगे।
खाने में नमक पर नियंत्रण रखें
इस मौसम में खाने में नमक सामान्य मात्रा में रखना चाहिए। इससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मदद मिलती है। कैफीन, शराब या अत्यधिक चाय पीने से बचें, क्योंकि इनके इस्तेमाल से शरीर में पानी की कमी हो सकती है।
हल्के रंग के ढीले कपड़े पहनें
ढीले-ढाले और पूरी बाजू व हल्के रंगों के कपड़ों का चुनाव करना चाहिए। यह सूरज के प्रकोप से बचाते हैं और पसीने सूखने में मदद करते हैं। इस मौसम में आंखों का भी पूरा ध्यान रखना चाहिए। धूप में घर से बाहर निकल रहे हैं तो सन ग्लासेज का इस्तेमाल जरूर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें