फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री के आगमन की तैयारी में लगे सफाईकर्मी को कार ने मारी टक्कर, मौके पर मौत

Fri, 14 Feb 2020 05:23 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 4
सफाई कर्मी की मौत। - फोटो : अमर उजाला।
वाराणसी के बाबतपुर में एक सफाई कर्मी को एक कार ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। इसके बाद मौके पर पहुंचकर सफाईकर्मियों ने सड़क को जाम कर दिया। उन्होंने शव को वहां से उठाने से मना कर दिया है।
विज्ञापन

2 of 4
उनकी मांग है कि जिलाधिकारी वहां आएं, सफाई कर्मी को मुआवजा दिया जाए। साथ ही आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

3 of 4
शहर के प्रसादपुर के रहने वाले राजाराम(40) बाबतपुर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन की तैयारी में सफाई के लिए लगे हुए हैं। शाम को बाबतपुर स्थित केजे इंटरनेशनल होटल और संजय मोटल्स के बीच में कार ने उन्हें टक्कर मार दी। कार सवार मौके से फरार हो गया। कार बनारस की ओर से आ रही थी।
विज्ञापन

4 of 4
सफाई कर्मचारी की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद साथी सफाई कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए और चक्काजाम कर दिया। मौके पर फूलपुर एसओ सनवर और अली बाबतपुर चौकी इंचार्ज अरविंद यादव भी पुलिस कर्मियों के साथ मौजूद हैं और लोगों को शांत कर रहा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें